Find Us on Facebook

हरियाणा पंजाब में जल्द दस्तक देगा मानसून, अगले 5 दिन लू चलने के आसार

हरियाणा व पंजाब में मॉनसून जल्द दस्तक देने वाला है। लेकिन इससे पहले प्रदेशवासियों को गर्मी के प्रकोप को भी सहना होगा। अगले 4 से 5 दिन भयंकर लू चलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन आमजन को मॉनसून के आगमन से जल्द ही इससे राहत मिल जाएगी।


मौसम विभाग के अनुसार इस बार जून माह में सामान्य बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मॉनसून को गति मिल सकती है। इसके चलते मॉनसून ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल व बिहार की तरफ बढ़ेगा।


Post a Comment

0 Comments