सरकार ने कोरोना काल में पांच बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज डिजीटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम जनता को राहत देते हुए पांच घोषणाएं की है जिसमें एक किसानों से संंबंधित है जबकि दूसरी ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़कों की है। ये कच्चे रास्ते खेतों में जाने वाले हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र 2019-20 के दौरान घोषणा की थी कि प्रदेश में एक गांव को दूसरे गांव से जोडऩे वाले पांच करम के सब कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा।



इस घोषणा के अनुरूप हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 1225 किलोमीटर लम्बे 475 कच्चे रास्तों की पहचान की है। इन्हें पक्का करने पर 490 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इन रास्तों को अगले चार साल में वर्ष 2023-24 तक पक्का करने का लक्ष्य है।


इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी. एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल और मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार श्री विनोद मेहता उपस्थित थे।