कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में सब घरों में बंद हैं। ऐसे में लोग अपने घर में रहकर अपना काम भी खुद ही कर रहे हैं। ऐसे में एक हरियाणवी डांसर का घर में पोछा लगाते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां, हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसमें सपना चौधरी देसी अंदाज में अपने घर में पोछा लगाती दिख रही हैं।


आपको बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपने घर पर पोछा लगाती दिख रही हैं। पोछा लगाने के दौरान उनके टीवी पर एक गाना चल रहा है। यह सपना का ही गाना है जो हाल ही में रिलीज किया गया है। यह ‘घुंघरू टूट जावेगा’ गाना है। सपना चौधरी का बेटा बेड पर है। उनके बेटे के पैर भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।


हरियाणवी सपना चौधरी हमेशा अपने ठेठ देसी अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हरियाणवी गानों पर सपना चौधरी जब अपनी स्टाइल में डांस करती हैं तो उनका डांस देखने वाले दर्शक भी थिरकने लगते हैं। लॉकडाउन के दौरान घर में उनका पोछा लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है।