Find Us on Facebook

9 बच्चों को जन्म देने वाली महिला का पति फूट-फूटकर रोया, जानें क्या थी वजह

सोशल मीडिया पर 9 बच्चों को जन्म देने वाली महिला की खबर वायरल हो रही है। 9 बच्चों के पैदा होने की खबर से हर कोई हैरान था। लेकिन उसके पिता का क्या हाल थे ये कोई नहीं जानता।


बताया जा रहा है कि महिला को अंदाजा था कि उसके गर्भ में करीब 7 बच्चे पल रहे हैं लेकिन असल में ये 9 निकले। महिला ने अपने पति से दूर इन बच्चों की डिलीवरी की। अब महिला का पति दुनिया के सामने आया है।



महिला के पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर गर्व है। उसने अकेले ही हिम्मत कर 9 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन कोविड की वजह से वह अपनी पत्नी कदर हालमा से मिलने नहीं जा सकता। फिलहाल वो अपनी पत्नी से दूर अपनी ढाई साल की बेटी की देखभाल कर रहा है।


हालमा का पति सैनिक है जिनका नाम कदर है वह अभी माली में है और अपनी ढाई साल की बेटी की देखभाल कर रहे है। 9 बच्चों के जन्म के बाद कदर ने कहा कि वो हर दिन उससे फोन पर बात करता है। उसकी हालत काफी नाजुक है लेकिन वो अपने बच्चों से मिलने के लिए बेकरार है।


कदर ने सभी बच्चों को खुदा का तोहफा बताया। वहीं हालमा को प्रसव के दौरान काफी ब्लड लॉस हुआ। इस वजह से वो बेहद कमजोर हो गई है। डॉक्टर्स को एक बार लगा कि वो हालमा को नहीं बचा पाएंगे। हालमा के साथ सभी बच्चे बेहद कमजोर हैं।



बताया जा रहा है कि बच्चों के पेट में डाइजेस्टिव ट्रैक्ट नहीं है। इस वजह से वो खाना एब्जॉर्ब नहीं कर पा रहे हैं। अगले चार महीने तक वो डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे।


आपको बता दें कि हालमा और कदर की शादी 2017 में हुई थी। दोनों की पहले से एक बेटी भी है। और अब वो 10 बच्चों के माता-पिता बन गए।

Post a Comment

0 Comments